चित्रकूट। सूर्यदेव की रंग बदलती काया और हल्की फुहारों के बीच जब जागरण परिवार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभात फेरी आयोजित करने के लिये देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते बच्चों के बीच पहुंचा तो सभी प्रसन्न हो उठे। ज्यों ही उन्हें पर्यावरण संबंधी नारे लिखी तख्तियां दी गईं तो वे भारत माता की जय के साथ ही पर्यावरण बचाओ के नारे भी लगाने लगे।
स्वतंत्रता दिवस की सुबह सात बजे से ही ट्रैफिक चौराहा, पटेल तिराहा, पुराना अस्पताल चौराहा, चकरेही चौराहा, भगवानदीन चौराहा, काली देवी चौराहा आदि जगहों पर स्कूली बच्चे रंग बिरंगे परिधानों से सजे दिखाई दे रहे थे। स्कूलों की प्रभातफेरियां भी आकर्षक स्वरूपों के साथ थीं। कहीं महात्मा गांधी रघुपति राघव राजा राम कहते चल रहे थे तो कहीं सुभाषचंद्र बोस तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद कर रहे थे। सहज पब्लिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नया बाजार कर्वी, प्राथमिक विद्यालय नया बाजार कर्वी, भाभा कान्वेंट स्कूल, प्राथमिक विद्यालय कर्वी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कर्वी, सहज गर्ल्स इंटर कालेज, डा. अंबेडकर पब्लिक स्कूल, ज्ञान भारती इंटर कालेज, किंग्सन इंग्लिश स्कूल, शांती पब्लिक स्कूल, रामदयाल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, मार्डन पब्लिक स्कूल आदि के बच्चों ने जागरण परिवार के नारे शुद्ध वातावरण के समर्थन में हामी भरी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें