अपने पिता दरबारी लाल पटेल के साथ व भाई के साथ रवि नंदन

अपने पिता दरबारी लाल पटेल के साथ व भाई के साथ रवि नंदन

शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

भगवान जगन्नाथ के दर्शन को उमड़े भक्त

चित्रकूट। गुंडीचा धाम (सोनेपुर) में खड़ा भगवान जगन्नाथ स्वामी का रथ और उस पर विराजमान श्री बलभद्र जी व मां सुभद्रा जी की झांकी को देखकर लोग भाव हो रहे थे। जहां नवयुवक और नवयुवतियां लच्छेदार और सोनपापड़ी का प्रसाद लेकर अपनी मन्नतें पूरी कराने को पहुंचे वहीं अधिक उम्र की महिलाओं के मुंह से 'भले विराजे जू उड़ीसा जगन्नाथ पुरी में भले बिराजे जू' की लाइनें निकल पड़ी। साल में एक बार सोनेपुर गांव का प्राइमरी स्कूल गुंडीचा धाम में परिवर्तित हो उठा। शाम के समय मेला भरने के समय तो सोनेपुर, गढ़ीवा, तरौंहा, सिद्धपुर, बनाड़ी सहित आसपास के हजारों लोगों का हुजूम ठाकुर जी के रथ के सामने सीस नवाने और परिक्रमा कर अपनी मन्नतें मांगने के लिये पहुंचने लगे थे। काफी देर तक लोगों ने मां जानकी के आने का भी इंतजार किया। मां जानकी की पालकी लगभग सात बजे शाम पहुंची।

शुक्रवार को वेदपाठी ब्राह्मणों के द्वारा वेदों की रिचाओं की जगह लोग खेल तमाशों में व्यस्त और बाजार हाट का काम कर रहे थे। चाट पकौड़ी के साथ ही महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री बिक रही थी। इसके साथ बच्चे गुब्बारे खरीदने और झूला झूलने का काम कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें