संदीप रिछारिया चित्रकूट से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में प्रज्ञा प्रवाह, चित्रकूट विभाग में विभाग प्रचार संयोजक तथा सनातन शोध संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। चित्रकूट धाम की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, श्रीराम एवं रामायण परंपरा, गोस्वामी तुलसीदास, रामचरितमानस, सनातन संस्कृति एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर लेखन, अध्ययन एवं जनजागरण उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं। चित्रकूट धाम की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान, संत परंपरा, तीर्थ एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विषयों को सार्वजनिक विमर्श में सामने लाना उनके कार्यों का प्रमुख हिस्सा है। Sandeep Richhariya | Chitrakoot
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें