अपने पिता दरबारी लाल पटेल के साथ व भाई के साथ रवि नंदन

अपने पिता दरबारी लाल पटेल के साथ व भाई के साथ रवि नंदन

सोमवार, 28 सितंबर 2026

चित्रकूट में 1 अक्टूबर को होगा संगीत समारोह

मृदंगाचार्य पं. श्याम सुंदर द्विवेदी ‘झंडी लाल जी’ के अवतरण दिवस पर होगा आयोजन

चित्रकूट। बुंदेलखंड की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण और संवर्धन को समर्पित विशेष संगीत समारोह का आयोजन आगामी 1 अक्टूबर को चित्रकूट में किया जाएगा। यह आयोजन देश के सुप्रसिद्ध मृदंगाचार्य पं. श्याम सुंदर द्विवेदी ‘झंडी लाल जी’ के पावन अवतरण दिवस की स्मृति में आयोजित होगा।

समारोह भारत जननी परिसर, रानीपुर भट्ट, चित्रकूट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से पं. झंडी लाल जी की संगीत साधना एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि ध्रुपद गायन और पखावज वादन की परंपरा को बुंदेलखंड में प्रतिष्ठित करने में पं. झंडी लाल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी साधना से निकली यह संगीत परंपरा आज भी क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।

समारोह में संगीत एवं कला प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महान संगीत साधक को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को बुंदेलखंड की पारंपरिक संगीत विरासत से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निवेदक— अवधेश द्विवेदी, लल्लूराम शुक्ल ‘राष्ट्रदीप’।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें