चित्रकूट। समय के पहले पड़ रही भीषण गर्मी से धर्मनगरी में लोगों का जीना दुश्वार होता जा रहा है। साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु कामदगिरि परिक्रमा मार्ग में पानी की कमी के चलते परेशान है। आसमान से बरसती धूप से पारा 40 डिग्री पार कर चुका है पर धर्मनुरागी या समाजसेवियों के साथ पानी देने वाली कार्यदायी संस्थाओं ने अभी तक पानी की व्यवस्था नहीं की है। श्री कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर पानी की किल्लत को देखते हुये जहां श्रद्धालु पानी देने वाली संस्थाओं को कोसते दिखाई दे रहे हैं वहीं स्थानीय लोग भी इस मामले में काफी आक्रोषित हैं।
गौरतलब है कि श्री कामदगिरि महाराज की साढे़ पांच किलोमीटर की परिक्रमा करने के लिये देश-विदेश से यहां पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा प्रतिदिन होता है। सर्दी, गर्मी व बरसात में चौबीसों घंटे लोग परिक्रमा लगाते हैं। जल संस्थान ने परिक्रमा मार्ग में कई स्थानों पर पानी की टंकियां बनाकर श्रद्धालुओं के लिये पानी पिलाने की व्यवस्था तो की है पर तेज गर्मी प्रारंभ होने के बाद भी अभी तक टंकियों में पानी नहीं जा रहा है। इसके अलावा परिक्षेत्र में मौजूद बंदर प्यास से भटकते धूम रहे है। भागवताचार्य नवलेश दीक्षित व बरहा हनुमान जी मंदिर के पुजारी विजय कुमार तिवारी कहते हैं कि जब गर्मी पड़ने लगी है तो जल संस्थान सहित मप्र के पानी देने वाले विभाग को व्यवस्था चाक चौबंद करना चाहिये। इसके साथ ही हर वर्ष की भांति धर्मानुरागियों के साथ ही प्रमुख मठ, मंदिरों व अखाड़ों को भी अविलम्ब प्याऊ प्रारंभ कर देने चाहिये।
शनिवार, 3 अप्रैल 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
