अपने पिता दरबारी लाल पटेल के साथ व भाई के साथ रवि नंदन

अपने पिता दरबारी लाल पटेल के साथ व भाई के साथ रवि नंदन

गुरुवार, 18 मार्च 2010

पद्म विभूषण नाना जी देशमुख ने जानकीकुंड चिकित्सालय में ली अंतिम सांस

108 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर

चित्रकूट। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के तत्वावधान में मुख्यालय के मंडी परिसर में अगले माह आयोजित होने वाले 108 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। जहां मैदान की सफाई का काम तेजी से चल रहा है वहीं परिब्राजक होर्डिग्स के माध्यम से ्रप्रचार प्रसार का काम भी करते दिखाई दे रहे हैं। दीवार लेखन के साथ ही पर्चो को बांटने का काम तेजी से किया जा रहा है।




कार्यक्रम के संयोजक प्रो. आर.आर सिंह ने बताया कि संतोष अग्रवाल व शैल गुप्ता सफाई व होर्डिग्स को लगाने का दायित्व उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ-साथ भवानी दीन यादव, चुन्नी लाल विश्वकर्मा आदि के साथ घर-घर जाकर सघन जनसम्पर्क अभियान कर रहे हैं। गायत्री महिला मंडल की सुधा तिवारी, पुष्पा शर्मा, उमा तिवारी, सविता तिवारी, विजय लक्ष्मी निगम, गायत्री तिवारी, मंजू गुप्ता की टीमें घर-घर जाकर बहनों से सम्पर्क कर रही हैं। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डा. राम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि 24 मार्च को दोपहर 3 बजे से यज्ञ भूमि का भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जिसमें सतना, बांदा, कौशांबी, इलाहाबाद के साथ ही इस जिले के सैकड़ों समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों व प्रमुख गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन का कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के द्वारा सम्पन्न किया जायेगा।